हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग के बड़ी बाजार थाना क्षेत्र के मल्हा टोली में बीते रात बर्फ फैक्ट्री में हुए अमोनियम गैस के लीकेज से अफरा तफरी मच गई. साथ ही करीब सैकड़ों लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी.
बड़ी संख्या में लोग सांस लेने में तकलीफ और बेहोश होने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे. मौके पर उनका उपचार किया गया और कई लोगों की हालत अब खतरे से बाहर भी है और कुछ लोगों का इलाज चल रहा है.
इनमें चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और एक औरत की मृत्यु दम घुटने से हो गई. इसी बीच आज जिला प्रशासन द्वारा गैस लीकेज पर काबू पा लिया गया है और बर्फ फैक्ट्री को पोलूशन विभाग के पदाधिकारी अशोक कुमार द्वारा सील कर दिया गया.हजारीबाद में जनजीवन अब जाकर सामान्य रूप से चलने लगा है. मिली जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 9:00 बजे अचानक से अमोनिया गैस की बदबू हमें आने लगी हम इसी तरह जान बचाकर खुले जगह में जाने में सफल हुए और हमारे कई परिजनों को बेहोशी की शिकायत आई है.
Share To:

Post A Comment: