पटना: बिहार की राजनीति हमेशा से जाति के इर्द-गिर्द घूमती रही है. इसकी तस्वीर राज्यसभा, लोकसभा चुनाव से लेकर निकाय चुनाव में देखने को मिलती रही है. वहीं, इस बार के अगर राज्यसभा चुनाव पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि उच्च सदन में अपर कास्ट ने अपना वर्चस्व बना लिया है. वो भी तब, जब बिहार की सियासत पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलितों के इर्द-गिर्द घूम रही है.   
दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में राज्यसभा चुनाव में राजनीतिक दल सवर्ण कार्ड खेल रहे हैं. राज्यसभा के टिकट के सहारे जेडीयू (JDU), बीजेपी (BJP) और आरजेडी (RJD) ने जाति कार्ड खेला है. एक तरफ बीजेपी ने भूमिहार जाति के विवेक ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया तो, आरजेडी ने भी इसकी काट के रूप में भूमिहार कार्ड ही खेल दिया है.
बता दें कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होना है. इस चुनाव को लेकर बिहार में जबरदस्त सियासी खेल हो रहा है. जेडीयू ने अपने दोनों उम्मीदवार रिपीट किया है. इसमें एक सवर्ण खेमे यानी राजपूत जाति से है तो दूसरा प्रत्याशी अति पिछड़ा जाति से है. इस बार 5 सीटों में से तीन पर सवर्ण जाति के उम्मीदवार हैं.
वहीं, जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा की राज्यसभा में जो परंपरा है, उसमें योग्यता, ख्याति, छवि और विशिष्ट प्रतिभा इसके आधार पर जातीय वर्गीकरण करना उचित नहीं है. किसी भी राजनीतिक दल के द्वारा राज्यसभा के लिए नाम लिए जाते हैं. उनके मानदंड कुछ और होते हैं. यह संयोग है कि इसबार ज्यादा सवर्ण उम्मीदवारों को स्थान मिला है. उन्होंने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद में संतुलन ठीक कर लिया जाएगा. इसलिए कोई अप्रत्याशित स्थिति नहीं है. समाज में सबके आ सकते हैं. सवर्ण भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितनी अन्य जातीयां हैं.
इधर, कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठोड़ ने राज्यसभा मे तीन सवर्ण उमीदवारों को भेजे जाने को लेकर कहा कि सत्ताधारी दल के नेताओ को लगता होगा कि कुछ दिनों से हाशिये पर सवर्ण की राजनीति चली गई है. राजेश राठोड़ ने कहा कि कुछ कथाकथित नेताओ के कारण सवर्ण सरकार से नाराज हैं. सवर्णों को साधने के लिए सत्ताधारी पार्टी प्रयास कर रही हैं. जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा स्वर्णो का ध्यान रखती है.
वहीं, बीजेपी प्रवक्ता नवल यादव ने कहा कि इसको जातीय आधार पर नही देखना चाहिए. जब जैसा जरूरी होता है, पार्टियां वैसा काम करती हैं. यह कहना सही नहीं होगा कि सवर्ण राजनीतिक शुरू हो गई. इधर, आरजेडी विधायक विजय प्रकाश ने कहा हमारा दल सबका साथ लेकर चलना चाहता है. लालू यादव (Lalu Yadav) समाजिक न्याय की विचारधारा पर काम करते हुए, सभी धर्मों के लोगो को लेकर चलते हैं और उसी धारा को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बढ़ाने का काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि पिछले साल मुस्लिम समाज को राज्यसभा भेजा गया था. इस बार उच्च जाति के एक उम्मीदवार को भेज रहे हैं. बीजेपी पिता के बदले बेटे को भेज रही है, क्या यह परिवारवाद नहीं है. विजय प्रकाश ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) महिलाओं और मुस्लिम समाज को सम्मान देने की बात करते हैं,. बताएं की कहकशां परवीन के साथ ऐसा क्यों किया.
Share To:

Post A Comment: