रांची : झारखंड की राजधानी रांची में भयानक सड़क दुर्घटना हुई है. रांची में बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकी 14 लोग घायल हैं. घायलों में कुछ की हालत गम्भीर बताई जा रही है.
घायलों का प्राथमिक उपचार बुंडू के अस्पताल में करने के बाद उन्हें रांची के रिम्स में भेज दिया गया. आपको बता दें कि बस बिहार शरीफ से टाटा जा रही थी. बस और ट्रक में भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं.
घटना बुंडू थाना क्षेत्र के आस्था होटल के पास की है. हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि सड़क दुर्घटना कैसे हुई है. यह घटना रांची के आस्था होटल के पास की है. घटना रात के दो बजे की है.


Post A Comment: