मुजफ्फरपुर में दो दिनों तक रहेगा लॉकडाउन शनिवार और रविवार. ,सोमवार से शुक्रवार 10 से 05 बजे तक खुलेगी बाजार जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश। दरअसल ज़िले में समस्त व्यापारिक गतिविधियों को प्रातः 10 से 5 बजे तक ही होगी कल यानी शुक्रवार से यह नियम जिले में लागू कर दिया जाएगा.जिले में शनिवार और रविवार सम्पूर्ण व्यावसायिक गतिविधियों की बंदी की घोषणा की गयी है.जिले के किसी भी प्रतिष्ठान में मालिक, कर्मचारियों या ग्राहक मास्क का उपयोग नही करते हुए या शारीरिक दूरी का पालन नही करते पाये जायेंगे तो उनपर महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही होगी एवं उनके प्रतिष्ठान को भी सील कर दिया जायेगा.सड़क पर चलते राहगीर या किसी भी प्रकार के सवारी से चल रहे लोगो को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा, बिना मास्क के पाये जाने पर उनको दण्डित किया जायेगा एवं राशि भी वसूली जायेगी.जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया है।।

Post A Comment: