पीरी बाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत के मनियारचक ग्राम अंतर्गत वार्ड संख्या 13 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हो रहे हर घर नल का जल योजना के हो रहे कार्य के तहत नल लगाने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट होने की मामला सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों से कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि योजना के तहत नल लगाने हेतु स्थल चयन को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया एवं नौबत मारपीट तक पहुँच गई। दोनों पक्ष की ओर से जमकर लाठी डंडा चला एवं ईँट पत्थर बरसाए गए। मारपीट के क्रम एक पक्ष की ओर से मनियारचक ग्राम निवासी स्वर्गीय हलखोरी यादव के पुत्र कमलेश्वरी यादव एवं सुलेचन यादव जबकि दूसरे पक्ष की ओर से देवन यादव के पुत्र टींकू कुमार एवं रौशन कुमार घायल हुए हैं। मारपीट दौरान उसी रास्ते से जा रहे धनेषर यादव की पत्नी एवं महावीर यादव भी घायल की भी घायल होने की सूचना है। इसकी सूचना तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा पीरी बाजार थाना को दी गई। सूचना पाकर तुरंत एएसआई अजय सिंह घटना स्थल पर पहुँच कर दोनों पक्ष की ओर से चारों घायल को गिरफ्तार कर ईलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना की पुष्टि करते हुए पीरी बाजार थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार ने कहा कि लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
Report by Uttam Kumar
Report by Uttam Kumar

Post A Comment: