होली के अवसर पर उचक्कों, मनचलों समेत हुडदंग करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति के बैठक में उपस्थित सभी बुद्धिजीवियों से अपील है कि वे साफ-सुथरी होली मनाएं। अपने- अपने क्षेत्र में हंगामा करने वालों पर नजर रखें और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उक्त बातें नगर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार झा ने शनिवार की शाम होली को लेकर नगर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। संचालन नागरिक सुरक्षा समिति के संयोजक अधिवक्ता सुबोध कुमार झा ने किया।
बैठक को नगर निगम के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, संजय कुमार सिंह, भाजपा नेता जयराम दास, नगर दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष रतन कुमार, समाजसेवी विशुन देव सिंह, दिलीप सिन्हा, पूर्व पार्षद अनिता राय, विश्वनाथ नगर निवासी गणेश सिंह, डॉ रोशन कुमार, रामप्रताप चौधरी समेत अन्य वार्ड पार्षदों ने संबोधित किया। मौके पर लोगों ने शांतिपूर्वक व भाई चारे के साथ होली मनाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में नगर थानाध्यक्ष ने आम जनता से सहयोग की अपील के साथ शहरवासियों को भरपूर सहयोग देने का भरोसा जताया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजेश रौशन ने किया।

Post A Comment: