हल्दिया से बरौनी जा रहे एक तेल टैंकर में आग लग गई। किऊल स्टेशन के पास संयोगवश गार्ड की नजर उस पर पड़ी तो लखीसराय स्टेशन पर उसे रोका गया।
स्टेशन प्रबंधक और कर्मियों ने मामले की जानकारी होते ही आनन-फानन में जिला अग्निशमन विभाग से अग्निशमन वाहन को बुलाया गया। उसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। अगर आग नीचे तेल टैंकर में लगती तो लखीसराय स्टेशन पर आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता। गार्ड की तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
रेल कर्मियों ने बताया कि मालगाड़ी हल्दिया से बरौनी जा रही थी। एक बोगी के ऊपर के ढक्कन पर पेट्रोल छलककर उसपर गंदगी जमा हो गयी थी। उस गंदगी में किसी तरह आग लग गई थी गंदगी जलने के बाद आग अपने आप कम हो गया। अगर पेट्रोल में आग लग जाती तो बहुत बड़ी घटना लखीसराय स्टेशन पर होती।
इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के 40130315179 नंबर की बोगी में आग लगने की सूचना मिली। देखने पर पाया गया कि गंदगी में आग लगी थी और हल्के पानी से ही उस पर काबू पा लिया गया। किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग बुझाने के बाद दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ी को मनकट्ठा स्टेशन ले जाया गया जहां रेल कर्मी बारीकी से जांच के बाद मालगाड़ी को आगे रवाना करेंगे। किऊल स्टेशन प्रबंधक साधु यादव ने बताया कि घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।


Post A Comment: