12 तारीख को लोहिया नगर गोमती के पास छात्र नीतीश कुमार हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। छात्र नीतीश कुमार के मामले में महज ₹100 का विवाद था। जिसे छात्र कंप्रोमाइज करवाने के लिए वहां पर पहुंचा था। हत्यारों की मंशा किसी और की जान लेने की थी गलतफहमी में नीतीश कुमार कि हत्यारों ने हत्या कर दी।
विदित हो कि छात्र की हत्या 12 मार्च की शाम में लोहिया नगर गुमटी के पास हुई थी जिसके बाद से आक्रोशित लोगों ने घंटों एसपी ऑफिस का घेराव किया था।12 तारीख की शाम पोखरिया निवासी शिव शंकर पासवान का पुत्र नीतीश कुमार अपने घर से किसी के बुलाने पर लोहिया नगर गोमती पहुंचा था बाद में चाय दुकानदार के बीच ₹100 के विवाद के मामले में हुई मारपीट की पंचायती कर वापस अपने घर जा रहा था।
इसी बीच घर जााने के क्रम में शांतनु कुमार का भाई और उसके एक अन्य सहयोगी नीतीश को मिला जिसे नीतीश ने समझाया कि मामले का निष्पादन कर दिया गया है और समझाया कि तुम लोग भी आगे कुछ मत करना लेकिन शांतनु कुमार के भाई गोलू को लगा कि नीतीश कुमार से उसके भाई का विवाद हुआ है और इसी बीच गोलू ने पिस्तौल निकालकर नीतीश कुमार को गोली मार दी। और उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
डीएसपी राजन सिन्हा ने कहा कि घटना का सारा करामात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया जिसके चलते घटना का उद्भेदन करने में आसानी हुआ। पुलिस के मुताबिक हत्या के इस मामले में दो अन्य लोग अभी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है । फिलहाल पुलिस ने शांतनु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share To:

Post A Comment: